अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज
कोटईसेखां के धर्मकोट रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इसमें ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था, जिससे गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी थी। थाना कोटईसे खा के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह निवासी दौलेवाला की ओर से पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में उसने कहा कि उसका भांजा कमलजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी नूरपुर हकीमा अपने मोटरसाइकिल से सोमवार की रात 9.15 बजे गांव नूरपुर हकीमा से कोटईसे खां की ओर रहा था। जैसे ही वह कोटईसे खां के निकट पहुंचा तो इसी दौरान तेज रफ्तार लापरवाही से ट्रैक्टर चालक ने उसके भांजे के मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसके भांजे कमलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार बलदेव सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)
धर्मकोट रोड कोटईसे खां में हुए सड़क हादसे में मृतक का क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।