बच्चाें को दी वजीफा राशि
धर्मकोट| डाॅ.सुची नंद रतन ने अपने स्व. पिता पंडित सोमनाथ की याद में बनाए गए पं. सोमनाथ भलाई ट्रस्ट की ओर से गांव कैला के सीनियर सेकंडरी स्कूल के होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए उत्साहित करने के लिए एक हजार रुपए प्रति बच्चा वजीफा राशि के तहत दिए। इस अवसर पर स्कूल मुखी अमरबीर सिंह ने ट्रस्ट की ओर से यह राशि मुहैया करवाने पर वरिंदर शर्मा समूह मेंबरों का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था। (धवन)