पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | दहेजकी मांग पूरी नहीं होने के चलते ससुराली परिवार ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला धीरजा निवासी धर्मकोट ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 12 अगस्त 2012 को पुनीत कुमार निवासी रेलवे रोड मलेरकोटला के साथ हुई थीं। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उससे मायके की ओर से मांग पूरी करने पर उसके पति ने 7 अगस्त 2014 को उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज में का सामान खुर्दबुर्द कर दिया। एसएसपी ने मामले की जांच उप कप्तान पुलिस (डी)को सौंप दी गई। जांच पड़ताल में शिकायतकर्ता महिला के लगाए गए अारोप सही पाए जाने पर थाना धर्मकोट की पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। एएसआई बलविंदर सिंह ने महिला की शिकायत पर उसके पति पुनीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)