पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवफतेहगढ़ कोरोटाना में तेज रफ्तार ट्रक-ट्राले की चपेट में आकर एक व्यकित की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि बलदीप सिंह निवासी कडिय़ाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा की उसका चाचा मलकीत सिंह निवासी कडिय़ाल अपने मोटरसाइकिल पर 26 सितंबर की रात को धर्मकोट से मोगा जा रहा था। जब वह गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के पास पहुंचा तेज रफ्तार ट्रक ने उसके चाचा के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके चाचा को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट दाखिल करवाया गया, जहां उसकी की मौत हो गई। एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक मलकीत सिंह के भतीजे बलदीप सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)