सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
मोगा| गांवफतेहपुर कन्नियां में महेंद्रा पिकअप की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने जीप के चालक खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ पजंतूर ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह अपने गांव से ढोलेवाला की तरफ अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव फतेहपुर कन्नियां के पास पहुंचा तो महेंद्रा पिकअप चालक ने उसके मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीप चालक मौके से फरार हो गया। हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि घायल बलजिंदर सिंह को राजीव अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात महेंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।(गुलाटी)