बेकाबू हुआ ट्राला रिहायशी दीवार तोड़कर प्लाट में घुसा
कोटइसे खां| कोटइसेखां के धर्मकोट रोड पर बेकाबू हुआ 16 टायरी ट्राला खाली पड़े रिहायशी प्लाट में दाखिल हो गया। जानकारी अनुसार ट्राले का ड्राइवर लुधियाना से तरनतारन जा रहा था और कस्बा कोटइसे खां के चौक में आने के बाद वह रास्ता भूल गया और उसने गलती से ट्राला धर्मकोट रोड की ओर ले गया। जब थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो एक कार चालक वाले को बचाते हुए उसने ट्राला थोड़ा सा मोड़ लिया लेकिन ट्राला अचानक बेकाबू हो गया और खाली पड़े रिहायशी प्लाट की दिवार तोड़ प्लाट में दाखिल हो गया। यह प्लाट कस्बे के निवासी हीरा लाल सीकरी, बलदेव राज और गोगा पलता का है। ट्राला प्लाट में दाखिल होने कारण प्लाट की दीवार टूटकर बिखर गई और ट्राले का भी नुकसान हुआ। खैरियत यह रही कि प्लाट खाली होने कारण जानी नुकसान नहींं हुआ। लेकिन आसपास के रहते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। (मनू)