वाइसचेयरमैन ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण
भास्कर संवाददाता| कोटइसे खां
पंजाबहेल्थ कार्पोरेशन सिस्टम के वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह मंड ने कस्बा कोटइसे खां के धर्मकोट रोड पर बनी पीएचसी की अचानक चेकिंग की। उनके साथ पीए शिवजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।
उन्होंने चेकिंग के दौरान अस्पताल में दाखिल मरीजों का हालचाल और रही समस्याओं के बारे पूछा। उन्होंने अस्पताल का मुआयना करते स्टाफ एसएमओ मनजीत कौर, मेडिकल अफसर अमरजीत सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सुरिंदर गुप्ता आदि स्टाफ से बातचीत की। स्टाफ ने डाक्टरों की अस्पताल में कमी, गंदे पानी का निकास होना, नई बिल्डिंग बनाने संबंधी डाक्टरों के क्वार्टर आदि संबंधी उप चेयरमैन के ध्यान में लाया। उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा कि हमारी जिम्मेवारी अस्पतालों की चेकिंग कर उनकी समस्याओं को आगे सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोटइसे खां की पीएचसी में सबसे बड़ी कमी डाॅक्टरों की हैं। इसको पूरा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सिद्धू, रमेश गुलाटी, चानण सिंह सिद्धू आदि उपस्थितथे। (मनू)
चेकिंग के दौरान मरीजों से बातचीत करते वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह।