पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर ब्रिगेड के पास गाड़ियों और कर्मियों की कमी, आगजनी पर कैसे पाएंगे काबू

फायर ब्रिगेड के पास गाड़ियों और कर्मियों की कमी, आगजनी पर कैसे पाएंगे काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूंकी फसल पक कर तैयार होने के सीजन में क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। सीजन सिर पर है पर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मोगा की फायर ब्रिगेड में तो अभी स्टाफ पूरा है और ही जरूरत के अनुसार गाड़ियां।

शहर के बीचों-बीच निगम में खड़ी गाड़ियों को दूर-दराज क्षेत्र में जाने के लिए समय भी ज्यादा लग जाता है। ऐसे हालातों से निपटने के नाम पर फायर अफसर प्रपोजल बना रहे हैं। इसे वह निगम की जनरल हाऊस की होने वाली आगामी बैठक में रखेंगे। मोगा जिला में बाघापुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट तहसीलों के अलावा बधनी कलां, कोटइसे खां, अजीतवाल, भिंडर कलां, किशनपुरा, डरोली भाई, डगरु आदि बड़े कस्बे हैं। पूरे जिले के शहरों कस्बों के अंदरूनी क्षेत्र खेतों में होने वाली कोई भी आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए मोगा फायर ब्रिगेड की ही जिम्मेवारी है। शहरके सभी हाइड्रेंट एंड प्वांइट बंद : शहरमें आगजनी की किसी भी घटना के समय आग बुझाने जाने वाली गाड़ियों को दोबारा पानी भरने के लिए निगम में जाना पड़े, इसलिए शहर में हाइड एंड प्वांइट बनाए जाते हैं। मोगा शहर के ये सभी पुराने प्वांइट सड़कों के बार-बार होने वाले निर्माण के दौरान बंद हो चुके हैं। इसलिए गाडिय़ों को बार-बार पानी लेने के लिए निगम में जाना पड़ता है।

आने वाले दिनों में आग लगने की घटनाओं से कैसे निपटेंगे?

पहलेफायरमैन 6 थे अब नई भर्ती कर ली गई है और यह 18 हो गए हैं, जो काफी हैं। लीडिंग फायरमैनों की भी जल्द संख्या पूरी कर ली जाएगी। अभी मेरे पास दो गाड़ियां हैं। इनके लिए 6 ड्राइवर चाहिए और मेरे पास 7 हैं, जो काफी हैं।

इतनीकम गाडिय़ों से पूरे जिले में कैसे निपटेंगे ?

दोगाडिय़ां और गई हैं। उनकी बॉडी लगना बाकी हैं। दो अन्य गाडिय़ों की भी मांग की गई है।

शहरमें हाइड एंड प्वांइट नहीं है?

इसकेलिए हम प्रपोजल बना रहे हैं कि शहर के आउटर में कम से कम दो फायर प्वांइट बनाए जाएं।

सीधी बात| भूपिंदरसिंह, फायर अधिकारी

फायर ब्रिगेड मोगा में खड़ी गाड़ी।

बाडी लगने के इंतजार विभाग की दो फायर गाडिय़ां।

स्टाफ और सामान की है कमी

स्टाफकुल पद नियुक्त रिक्त

फायर अधिकारी 1 1 0

फायरमैन 80 18 62

ड्राइवर 40 7 33

लीडिंग फायरमैन 40 2 38

गाड़ियां 12 2 10

मोटरसाइकिल 4 1 3

{मोगा शहर के सभी पुराने हाइड एंड प्वांइट सड़कों के बार-बार होने वाले निर्माण के दौरान हो चुके हैं बंद {आने वाले दिनों में खेतों में लपटों से कैसे निपटेंगे तो फायर अफसर बोले-बना रहे हैं प्रपोजल

फायर फोग की नहीं है कमी

फायरअधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि फायर फोग की अभी कोई कमी नहीं। अभी हमारे पास पौने दो लाख की फॉग स्टाक में है, जबकि पौने दो लाख की और फॉग की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...