पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल में स्कूलों पर 3 करोड़ से अधिक राशि खर्च: डीसी

दो साल में स्कूलों पर 3 करोड़ से अधिक राशि खर्च: डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीकमिश्नर कुलदीप सिंह वैद ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए किए जा रहे सरकार प्रशासन के प्रयासों बारे के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 तथा 2015-16 दौरान स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर 3 करोड़ 83 लाख 87 हजार 800 की राशि स्कूलों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बढ़िया शिक्षा, बेहतर इमारतें, फर्नीचर, वजीफे की राशि और स्टेशनरी आदि की सुविधा प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि राज्य में प्राइमरी से मिडल, मिडल से हाई तथा हाई से हायर सेकेंडरी तक स्कूल अपग्रेड किए जा रहें हैं।

इसी कड़ी तहत जिले के गांव कोट सदर खान के प्राइमरी स्कूल को मिडल स्कूल में अपग्रेड किया गया है तथा 22 लाख की लागत से इस स्कूल का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा रेल आज होगी रवाना

उन्होंनेबताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा रेल कल 11 फरवरी को सुबह 6 बजे मोगा रेलवे स्टेशन से चलेगी। जिसे कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह झंडी देकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश निवासियों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की शुरु की स्कीम तहत मोगा से यह पहली रेल चल रही है। जो हल्का धर्मकोट के करीब 1000 यात्रियों को श्री नांदेड़ साहब की मुफ्त यात्रा पर ले कर जा रही है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए सफर के अलावा रहने खाने पीने का खर्चा भी प्रदेश सरकार वहन करेगी।

डीसी कुलदीप सिंह वैद।

खबरें और भी हैं...