पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोस्त अवैध शराब समेत दो तस्कर काबू

पोस्त अवैध शराब समेत दो तस्कर काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| दोथानों की पुलिस ने 5 किलो पोस्त और 25 बोतल अवैध शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया है। थाना बाघापुराना पुलिस के एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गश्त के दौरान गांव जयसिंह वाला के नजदीक एक व्यक्ति से 5 किलो पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी तस्कर बलजिंदर सिंह उर्फ काका निवासी गांव जैमलवाला को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के हवलदार नरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव भिंडरकलां के नजदीक से एक व्यक्ति से उसके सामान की तलाशी ली तो 25 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी तस्कर नरिंद्रपाल सिंह निवासी भिंडरकलां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...