पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1.60 करोड़ से होगा नडाला का कायाकल्प : जागीर कौर

1.60 करोड़ से होगा नडाला का कायाकल्प : जागीर कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐतिहासिककस्बानडाला में विकास कार्यो में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। अड्डा नडाला से मेन बजार, कस्बे को जोड़ती सड़कों की नव निर्माण का नींव पत्थर रखते हुए विधायक बीबी जागीर कौर ने बताया कि 110 करोड़ रुपए खर्च करके गलियों, नालियों की मुरम्मत की जाएगी।

15 लाख रुपए की लागत के साथ स्ट्रीट लाईटे लगाई गई हैं। जल्द ही 50 लाख रुपए अन्य खर्च कर मेन बजार के साथ यह सडक़ ढिलवां रोड के साथ जुड़ती सड़क और बाबा लखां दा दाता चौक सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कस्बे की साफ सफाई और अन्य कार्यो में सहयोग दे। इस अवसर पर ईओ प्रदीप कुमार ने विकास कार्यो की रुप रेखा देखी सभी का धन्यवाद किया।

इससे पहले विधायक बीबी जागीर कौर ने मुकम्मल हुए विकास कार्यो का उदघाटन किया। इस अवसर पर चेयरमैन जत्थेदार सवरण सिंह जोश, अवतार सिंह मुल्तानी, संजीव जोशी, डॉ. नरिन्द्रपाल कौर बावा, गुरदेव सिंह ढिल्लो, प्रगट सिंह, राम सिंह, जरनैल सिंह, वजीर सिंह, सुरिन्द्र सिंह, प्यारा सिंह, कर्म चंद, कुलवंत सिंह वालिया, अमृत सिंह पन्नू, सुखविन्द्र सिंह, फुम्मण सिंह, जगदीश, चरणजीत सिंह, राकेश कुमार, बब्बू वर्मा आदि उपस्थित थे।

अड्डा नडाला से मेन बाजार, कस्बे को जोड़ती सड़कों की नव निर्माण का नींव पत्थर रखते हुए विधायक बीबी जागीर कौर। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। -भास्कर