- Hindi News
- National
- गांव चकोकी में गलियों, नालियों और छप्पड़ में फैली गंदगी से लोगों को हाे रही परेशान
गांव चकोकी में गलियों, नालियों और छप्पड़ में फैली गंदगी से लोगों को हाे रही परेशान
ब्लाकढिलवांके गांव चकोकी की गलियों, नालियों छप्पड़ों की सफाई होने कारण फैली गंदगी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है।
गत 5 वर्षों से लाखों रुपए की ग्रांटें खर्च करने के बावजूद भी गांव की हालत बहुत ही खस्ता बनी हुई है। इस संबंधी गांव निवासी चरणजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, राज कुमार ने बताया कि गलियों, नालियों के गंदे पानी की निकासी होने के कारण गलियां छप्पड़़ बनी हुई हैं। गंदगी जंगली बूटी के कारण सारा क्षेत्र भरा हुआ है। जिस कारण नालियों का पानी गलियों में खड़ा रहता है। कुछ दिन पहले गांव निवासी मंगा पुत्र बीर सिंह अचानक छप्पड़ में गिर गया, जिसको गांव के युवकों ने कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला। इसके अलावा जगह-जगह फैली गंदगी गंदे पानी कारण भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मांग की कि गांव के हालत सुधारे जाए गंदगी से निजात दिलाई जाए। इस संबंधी सरपंच सवरन सिंह ने बताया कि सरपंच का कोर्ट केस होने के कारण प्रबंधक लगा हुआ है. इस लिए वह कार्य नहीं कर सके। प्रबंधक मनजीत सिंह ने बताया कि वह जायजा लेने से पहले छप्पड की पुटाई की गई जल्द ही मौका देख कर बाकी कार्य भी करवाए जाएंगे।
गंदे पानी से भरे छप्पड़ को दिखाते हुए लोग। -भस्कर