अत्याचार का डट कर विरोध करें महिलाएं: मुल्तानी
सामाजिकसुरक्षामहिला और बाल विकास विभाग पंजाब की अोर से सीडीपीओ कार्यालय नडाला में घरेलू हिंसा संबंधी कानून विषय पर सेमिनार करवाया गया।
इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सुखदीप कौर मुल्तानी ने घरेलू हिंसा प्रोटेक्शन एक्ट-2005 की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और उन्हें घरेलू हिंसा के कारण होने वाले अत्याचार का डट कर विरोध करना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं का सम्मान करें और हिंसा के खिलाफ अावाज बुलंद करने के लिए कानून की पालना करें। इस मौके पर एडवोकेट परमजीत कौर काहलों, यमुना भारती और डा. गुरप्रीत सिंह ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर अाजाद कला मंच फिल्लौर ने घरेलू हिंसा और नाटक पर स्किट भी पेश की। यहां सीडीपीओ नताशा सागर, सब इंस्पेक्टर सुरिंद्र कौर इंचार्ज वुमेन सैल भुलत्थ, प्रधान डा. नरिंद्रपाल बावा, सरिता रानी सीडीपीओ ढिलवां, रामपाल जैद, रजिंद्र सिंह पाल, इकबाल कौर, जोगिंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, कुलविंद्र कौर उपस्थित थे।
सीडीपीओ कार्यलय नडाला में घरेलु हिंसा संबंधी कानून विषय पर सैमीनार दौरान सम्मानित करते हुए