महामाई की महिमा का गुणगान किया
धूरी में जय बाबा चढ़दी कलां क्लब की ओर से आयोजित जागरण में देर शाम तक झूमते रहे श्रद्धालु। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
भास्कर न्यूज|धूरी (संगरूर)
जयबाबा चढ़दी कलां क्लब ने धर्मपुरा मोहल्ला में बाबा जी की समाध पर महामाई का 16वां विशाल जागरण धूमधाम और श्रद्धा से करवाया।
इस मौके पर ज्योति प्रचंड करने की रस्म शाम सिंगला, पूजा की रस्म राजू गोयल, चुनरी की रस्म अशोक जिंदल तथा झंडे की रस्म वेद भलवान हैड टी.टी. ने निभाई। इस मौके पर अशोक चोपड़ा एंड पार्टी ने महामाई की महिमा का गुणगान किया।
सुंदर झांकियां भी निकाली गई। मंच संचालक की भूमिका दिनेश कुमार ने अदा की। इस मौके पर बिक्रमजीत सिंह, हरी ओम , सूरज प्रकाश, सत्तपाल, नरिंदर कुमार, अनिल शारदा, जसमेल दयोल भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)