लड़की की शादी के लिए सामान दिया
धूरी (संगरूर)|शिव भोलासेवा समिति रणीके की शाखा धूरी ने एक जरूरतमंद परिवार की लड़की के विवाह के लिए जरूरी सामान दिया। इस मौके पर समिति ने उक्त परिवार को कपड़ों के अलावा घरेलू इस्तेमाल में आने वाला सामान दिया गया। मौके पर प्रधान रमेश गर्ग, सज्जन कुमार, पवन कुमार, राजिंदर मित्तल, सुरिंदर पाल, नरेश कुमार तथा ओम प्रकाश मौजूद थे। (राजेश टोनी)