पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकेश बने कांवड़ संघ के अध्यक्ष

मुकेश बने कांवड़ संघ के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर-हरमहांदेव कांवड़ संघ धूरी की चुनावी बैठक पूर्व पार्षद सुरिंदर गोयल तथा अवनीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुकेश कुमार बंटी को सर्वसम्मति से संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व सचिव अश्वनी सिंगला ने बताया कि कमलजीत सिंह को महा सचिव तथा जतिंदर गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। शेष कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सभी अधिकार भी इन तीनों को दिए गए हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि वे पूरी तत्परता से संघ का कार्य संभालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को एक साथ लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके विनोद कुमार विक्की, अजय कुमार, संजय, अमित, संजीव, गौरव कांसल तथा जौनी अरोड़ा आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)