श्रवण कुमार नाइट से रामलीला का आगाज
धूरी (संगरूर)|श्री रामलीलासभा धूरी द्वारा सभा के प्रधान जीवन लाल पप्पी पूर्व पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय नगर काउंसिल मैदान में मंगलवार रात्रि मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार की नाइट से रामलीला की शुरुआत की गई। इस नाइट की शुरुआत से पूर्व डा. राजीव शर्मा द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करवाई गई। इस मौके पर उनके साथ सेवानिवृत नायब तहसीलदार रामेश्वर दास सिंगला भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। नाइट के मुख्य मेहमान डा. राजीव शर्मा द्वारा रिबन काटने के उपरांत कलाकारों ने बेहद खूबसूरती से भक्त श्रवण कुमार नाइट का मंचन किया। इस मौके पर कलाकारों ने बेहतरीन ढंग से माता-पिता की सेवा करने वाले भक्त श्रवण कुमार के पात्र को दर्शकों के समक्ष पेश किया। मंच संचालक की भूमिका हरदीप सिंह द्वारा बखूबी अदा की गई। इस मौके पर वेद भूषण जिंदल, आशु ढंड, जनक राज गुप्ता, संजीव मित्तल, विक्की बख्शी, मा. कृष्ण लाल गर्ग, सत्तपाल पराशर तथा विनोद शर्मा आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
धूरी में श्रवण कुमार नाइट के दौरान पेशकारी देते हुए कलाकार।