पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगा दूध बेचने के नाम पर 10 लाख ठगे, केस

महंगा दूध बेचने के नाम पर 10 लाख ठगे, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|पुलिस स्टेशनसदर धूरी में तीन लोगों के खिलाफ महंगे भाव पर दूध बेचने के सब्ज बाग दिखाकर पीड़ितों से 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता भूपिंद्र सिंह निवासी भलवान तथा राजवीर सिंह निवासी संगरूर का आरोप है कि भगवंत सिंह निवासी बुर्ज हकीमां, कुसुम शर्मा, एल.डी. शर्मा निवासी नारायणगढ़ (हरियाणा) द्वारा उन्हें बाजार की अपेक्षा महंगे भाव पर दूध खरीदने के सब्ज बाग दिखाकर उनसे दूध खरीदा। लेकिन दूध की खरीद करने के बाद आरोपियों द्वारा उनको ऐसे बैंक खातों के चेक दे दिए गए थे, जिनमें कि पैसे ही नहीं थे। ऐसे में आरोपियों ने उनके साथ दूध के कारोबार में 10 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भगवंत सिंह, कुसुम शर्मा और एलडी शर्मा पर हेराफेरी करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (राजेश टोनी)