- Hindi News
- राजिंदर सिंह और निशा रानी को मिला आर्यभट्ट गणित अवार्ड
राजिंदर सिंह और निशा रानी को मिला आर्यभट्ट गणित अवार्ड
सरदार पटेल ग्रीनवुड स्कूल में करवाए मुकाबले
भास्करन्यूज|धूरी (संगरूर)
सरदारपटेल ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल धूरी में प्रिंसिपल प्रेमलता के नेतृत्व में महान गणितज्ञ आर्यभट्ट को समर्पित गणित मुकाबले करवाए गए। यह मुकाबले जूनियर सीनियर दो वर्गों में करवाए गए जिसमें कि 200 के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर करवाए गए मुकाबलों में राजिंदर सिंह तथा निशा रानी को संयुक्त रूप से आर्यभट्ट गणित अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों वर्गों में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर लेने वाले 11 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। (राजेश टोनी)
धूरी में ईनाम हासिल करते विजेता छात्र।