पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राण रणबीर ने स्टूडेंट्स को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी

राण रणबीर ने स्टूडेंट्स को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)

सरकारीकन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धूरी में संस्था परिवर्तन के सहयोग से प्रसिद्ध पंजाबी अदाकार लेखक राणा रणबीर द्वारा \\\'जिंदगी जिंदाबादÓ के बैनर तले छात्राओं से अपनी जिंदगी के तुजुर्बे, विचार और मौजूदा समय की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने इस मौके स्टूडेंट्स को अच्छा नागरिक बनने, मातृभाषा किताबों की महत्ता समझने, आत्मविश्वास जगाने और सहनशीलता का सबक देते हुए खुली सोच वाला व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को पंजाबी जुबान बोलने लिखने में मान महसूस करने, किताबों को मित्र बनाने, कमजोर का मजाक उड़ाने, जरूरतमंद के मित्र बने रहने लड़कियों का सत्कार करने की भावना पैदा करना है। इस मौके प्रिंसिपल वीणा भल्ला, लेक्चरर अवतार सिंह, जसविंदर कुमार, कमला शर्मा, राम चंद शर्मा, सुरिन्द्र मोहन, जरनैल सिंह, सुमित गर्ग, अमनदीप कौर, बिंदू शर्मा, अनुराधा, बब्बू, धीरज गर्ग, प्रितपाल सिंह, गुरतेज सिंह थे। (राजेश टोनी)

धूरी में सरकारी कन्या स्कूल में समारोह के दौरान विचार रखते राणा रणवीर।