पवन हरचंदपुरी साहित्य सभा के बने प्रधान
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)
साहित्यसभा धूरी के चुनाव केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के प्रधान डा. तेजवंत सिंह मान की देख-रेख में हुए। इस मौके पर सर्वसम्मति से पवन हरचंदपुरी को प्रधान तथा गुलजार सिंह शौंकी को सभा का महासचिव चुना गया।
इसके अलावा अन्य चुने गए पदाधिकारियों में सुखदेव सिंह सागर को सरपरस्त, प्रिंसिपल कमलजीत सिंह टिब्बा को मुख्य सलाहकार, डा. गुरमीत सोही डा. अमृत मराहड़ को सलाहकार, सुखदेव शर्मा धूरी हरबंस सिंह ढिल्लों को सीनियर उपाध्यक्ष, जय राम निर्दोष, सुरिंदर सिंह राजपूत, रणजीत अलाल, गुरजीत सिंह, संत सिंह, सत्तपाल पराशर, अमरजीत सिंह हरप्रीत कौर को उपाध्यक्ष, करतार सिंह ठुल्लीवाल नविंदर पंधेर को मीटिंग सचिव, राजिंदर पाल को वित्त सचिव, डा. जय गोपाल गोयल को पड़तालकार, प्रिंसिपल प्रेमलता, नरिंदर सिंह धूरी, वैद्य बंत सिंह सारों, चमनदीप दयोल, विजय सोफत, हरबंस भट्टी नवदीप कौर को सचिव तथा वीर रणजीत सिंह को संगठन सचिव भी चुना गया है। (राजेश टोनी)