बच्चों के दांतों की मुफ्त जांच
धूरी (संगरूर)|कैंब्रिज स्कूलमें डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर श्री गुरु नानक देव डेंटल कॉलेज सुनाम से डाॅ . पारुल बांसल के नेतृत्व में आई 15 सदस्यों की टीम ने स्कूल के लगभग 280 बच्चों के दांतों का चेकअप करते हुए उन्हें दांतों की होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया।
स्लाइड शो के माध्यम से जहां बच्चों को दांतों की सही संभाल संबंधी जानकारी दी गई वहीं उन्होंने दांतों से संबंधित किसी भी तरह की बीमारी होने पर उसके इलाज के प्रति भी उन्हें जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को रोजाना सुबह रात को ब्रश करने की सलाह देते हुए खान-पान संबंधी कुछ जरूरी सुझाव भी दिए। प्रिंसिपल ब्रजेश सक्सेना और वाइस-प्रिंसिपल मीनाक्षी सक्सेना ने डाक्टरों की टीम को सम्मानित किया। (राजेश टोनी)