पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों का जत्था नैना देवी के दर्शनों के लिए रवाना

भक्तों का जत्था नैना देवी के दर्शनों के लिए रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी में दंड़ोत यात्रा पर रवाना होने के मौके पूजा करते श्रद्धालु

धूरी (संगरूर)|श्री महावीरमंदिर ट्रस्ट धूरी की ओर से प्रेरक पुंज भक्त देस राज के आशीर्वाद से मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविश सिंगला हैप्पी के नेतृत्व में 15वीं अखंड दंडोत यात्रा के लिए 90 भक्तों का जत्था सिद्ध शक्ति पीठ माता नैना देवी के दर्शनों के लिए श्री महावीर मंदिर से रवाना हुआ। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रविश सिंगला हैप्पी ने परिवार सहित विधिपूर्वक पूजा करवाई। राकेश कुमार चांदनी और जगत भूषण ने बताया कि इस यात्रा में 50 भक्त दंडोत करते हुए तथा 40 के करीब भक्त दंडोत और झंडे की सेवा के लिए जा रहे हैं। माता नैना देवी के दरबार में हवन और पूजा की रस्म अदा करने के बाद यह जत्था मंगलवार को धूरी पहुंचेगा। इस मौके पर विद्या भूषण, प्रवीण कुमार टिक्की पूर्व पार्षद, संदीप तायल पप्पू और सुरिंदर गोयल पूर्व पार्षद, चतन कालिया, राकेश गर्ग, सुरेश बांसल, केवल कृष्ण जिंदल, राकेश बांसल टीटू, भारतभूषण पप्पा, योगेश बांसल, रविंदर कुमार, शाम लाल गर्ग, मदन लाल बांसल, नरेश कुमार मंगी, बसंत कुमार तथा सुरिंदर कांसल मौजूद थे। (राजेश टोनी)