सुंदर लिखाई में मनप्रीत कौर प्रथम
धूरी (संगरूर)|सरकारीएलीमेंट्री स्कूल कंधारगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र संगरूर के सहयोग से बाबा झिड़ी दास स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब ने हिंदी सप्ताह मनाया। इस मौके पर बच्चों के बीच सुंदर लिखाई के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में मनप्रीत कौर ने पहला, कोमलप्रीत कौर ने दूसरा तथा रेणु रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रिंसिपल चंद्र कांता, हरदीप सिंह क्लब प्रधान, जसप्रीत बावा ब्लाॅक इंचार्ज तथा हरदीप पुन्नांवाल मौजूद थे। (राजेश टोनी)