पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडियों में नहीं आने देंगे मुश्किल: चेयरमैन

मंडियों में नहीं आने देंगे मुश्किल: चेयरमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|आढ़तियों, किसानों,शैलर मालिकों और मजदूरों को मंडियों में किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। यह बात बुधवार को मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन सुखपाल शर्मा ने मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़तियों, किसानों, शैलर मालिकों और मजदूरों के साथ की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।चेयरमैन सुखपाल शर्मा ने कहा कि यदि किसी भी किसान, आढ़ती, शैलर मालिक या फिर किसी मजदूर को किसी किस्म की भी कोई समस्या आती है तो वह उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता है। विशेष तौर पर मौजूद पूर्व मंत्री पंजाब भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि धूरी हलके के अधूरे विकास कार्यों को जहां शीघ्र ही मुकम्मल करवाया जाएगा वहीं धूरी के नए तहसील कॉम्पलेक्स का उद्घाटन भी जल्दी ही उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से करवाया जाएगा। इस मौके पर शैलर एसोसिएशन के सीनियर नेता देविन्द्र कुमार बिंदा, आढ़ती जसवीर सिंह बेनड़ा, किसान नेता नरंजन सिंह दोहला ने भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर सुरिन्द्र कुमार सचिव मार्केट कमेटी, सुरेश जिंदल प्रधान राइस मिलर्स एसोसिएशन, बिमल मुनि, बलविंदर कुमार बबलू, विपन कांझला प्रधान धूरी इंडस्ट्री चैंबर आढ़ती नेता, संजय जिंदल प्रधान श्री महावीर मंदिर ट्रस्ट, विजय बांसल, नरंजन सिंह दोहला, समीर कुमार मौजूद थे। (राजेश टोनी)