पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कक्ड़वाल में भाकियू ने की रैली

कक्ड़वाल में भाकियू ने की रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)

भारतीयकिसान यूनियन एकता उगराहां की स्थानीय ईकाई द्वारा ब्लाॅक प्रधान श्याम दास कांझली के नेतृत्व में गांव कक्ड़वाल में एक रोष रैली की गई। इस मौके पर प्रधान श्याम दास कांझली ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ गांव की 9 बीघे 15 बिसवे शामलात जगह को गलत ढंग से अपने नाम करवाने तथा वारंट कब्जा कटवाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यूनियन किसी भी सूरत में किसी को उक्त शामलात जमीन का कब्जा नहीं करने देगी। उन्होंने इसके लिए भ्रष्ट अफसरशाही तथा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज सरकार की भ्रष्ट जन विरोधी नीतियों के कारण किसानों और मजदूरों की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती चली जा रही है। उन्होंने सरकार पर निजीकरण के माध्यम से सरकारी खजाने को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों लुटाने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर हरपाल सिंह पेधनी कलां, हरबंस सिंह लड्डा, महिन्द्र सिंह पेधनी, कृ पाल सिंह, मनजीत सिंह जहांगीर प्रैस सचिव, राम सिंह प्रधान कक्ड़वाल इकाई तथा सुरिन्द्र सिंह मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी: भाकियू के नेता कक्ड़वाल में रोष रैली करते हुए।