पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता रानियां मंदिर की कार सेवा शुरू

माता रानियां मंदिर की कार सेवा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|माता रानियां मंदिर श्री शीतला माता, धूरी गांव में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बुद्ध राम बांसल के नेतृत्व में कार सेवा का शुभारंभ किया गया। मंदिर में कार सेवा की शुरुआत गांव के सरपंच बलदेव सिंह मान द्वारा करवाई गई। इस मौके पर मौजूद मंदिर कमेटी के सीनियर सदस्य प्रवीण बांसल तथा कुलविंदर शर्मा टिंकू ने बताया कि मंदिर में करवाए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों पर लगभग 3 लाख 40 हजार रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि इस कार सेवा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शैड डालने, मंदिर के प्रांगण में टाइल लगवाने, मंदिर परिसर में टाइल लगवाने तथा पीने वाले पानी के प्रबंध के अलावा अन्य जरूरी कार्यों को अंजाम दिया जाएगा ताकि मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई मुश्किल आए। इस मौके पर मदन लाल शर्मा, सतीश कुमार जिंदल, जगतार सिंह पंचायत मैंबर तथा धर्मपाल मौजूद थे। (राजेश टोनी)

सरपंच बलदेव सिंह मान कार सेवा की शुरुआत करवाते हुए।