ऐतिहासिक जीत पर निकाली रैली
धूरी (संगरूर)|दिल्ली विधानसभाचुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक और शानदार जीत का प्रभाव पूरे हलके में देखने को मिला। आप नेताओं द्वारा जहां ढोल की थाप पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया गया, वहीं उनके द्वारा लड्डू बांटने के साथ-साथ बाजारों में से विजयी रैली भी निकाली गई। इस मौके पर दलवीर सिंह ढिल्लों, राजवंत सिंह घुल्ली, रमेश चंद शर्मा, गोबिंद सिंह धूरी, नरेश कुमार तथा अन्य नेता भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)