- Hindi News
- इनर व्हील क्लब ने स्कूली बच्चों को पानी की बोतलें बांटी
इनर व्हील क्लब ने स्कूली बच्चों को पानी की बोतलें बांटी
धूरी (संगरूर) |रोटरी क्लब धूरी की महिला ईकाई इनर व्हील क्लब ने सरकारी मिडल स्कूल मानवालां में बच्चों को पानी की बोतलें बांटी। इस मौके क्लब की अध्यक्षा मधु गोयल और सचिव मोना जिंदल ने बताया कि बच्चों को घरों से पीने के लिए साफ पानी लाने के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल के 40 बच्चों को पानी की यह फ्लास्क बोतलें बांटी गई है। इस मौके मंजू गर्ग, रेखा गर्ग, बलविन्द्र कौर, शीला शर्मा मेडम कमलेश रानी आदि भी मौजूद थी। (राजेश टोनी)