बूचड़खाने के विरोध में प्रदर्शन
गांवघन्नौरी कलां में निर्माणाधीन बूचड़खाने के विरोध में एक्शन कमेटी द्वारा विहिप के गौ रक्षा विभाग के प्रदेश सचिव हरद्वारी लाल यादव की मौजूदगी में देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल तथा केन्द्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल सहित मिल के मालिक का पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाया गया।
हरद्वारी लाल यादव ने कहा कि बूचडख़ाने का अंतिम सांसों तक डटकर विरोध करेंगे। यदि सरकार ने 15 फरवरी तक कोई फैसला किया तो 16 फरवरी को होने वाले संघर्ष के दौरान किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर बलजीत सिंह चहल, कर्मजीत गोरा, जग्गा सिंह, अमरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह सरपंच, गुरमुख सिंह पंच, प्रगट सिंह पंच, हरजीवन सिंह पंच, जसवीर सिंह जस्सी तथा बलविंदर सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
धूरी: बूचडख़ाने के विरोध में पुतले जलाकर विरोध जताते प्रदर्शनकारी।