पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णकार के प्रति आया फैसला सराहनीय: चांगली

स्वर्णकार के प्रति आया फैसला सराहनीय: चांगली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर) | केन्द्रसरकार द्वारा देश भर के स्वर्णकारों को हैंडीक्राफ्ट कारीगर की श्रेणी में शामिल किए जाने के ऐलान के बाद स्वर्णकार भाईचारे में खुशी की लहर पाई जा रही है। स्वर्णकार संघ जिला संगरूर के महासचिव सब डिवीजन धूरी के चेयरमैन मलकीत चांगली ने बताया कि स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय प्रधान बहादर सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह सहदेव सहित अन्य नेता लंबे समय से इस मांग को पूरा करवाने के लिए केन्द्र सरकार के संपर्क में थे। केन्द्रीय डेवलपमेंट कमिश्नर (हैंडीक्राफ्ट) द्वारा देश भर के रीजनल डायरेक्टरों को पत्र जारी करके माननीय सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के अनुसार स्वर्णकारों को पहचान पत्र जारी करने और विभाग द्वारा बनते लाभ प्रदान किए जाने के हुक्म जारी किए गए हैं।

इस मौके पर देवराज प्रधान, रजिंदर सिंह मेशी सीनियर उप प्रधान, दर्शन सिंह सदयोड़ा सरपरस्त, जगपाल सिंह प्रधान स्वर्णकार संघ धूरी, बलविंदर सिंह हैप्पी, दविंदर सिंह, धर्मपाल वर्मा संगरूर उप प्रधान पंजाब, दर्शन खुरमी सुनाम, प्रकाश वर्मा महासचिव, रजिंदर निक्का, गोपाल वर्मा, जीवन सिंह, मनमोहन वर्मा आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)