पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में बेमियादी धरना 25 सितंबर से

दिल्ली में बेमियादी धरना 25 सितंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)| भारतीयकिसान यूनियन (राजेवाल) ब्लाॅक धूरी की मीटिंग यूनियन के प्रदेश सचिव निरंजन सिंह दोहला की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के प्रेस सचिव निर्मल सिंह समुंदगढ़ ने बताया कि किसानों को सूखा राहत बेमौसमी बरसातों से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा अन्य किसानी मांगों को लेकर यूनियन द्वारा 25 सितंबर से दिल्ली में संसद भवन के सामने बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। इस धरने की कामयाबी के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर बलदेव सिंह समुंदगढ, जरनैल सिंह, कर्मजीत अलाल, किरपाल सिंह बटूहा, गुरनाम कांझला, मुखत्यार सिंह, बलवीर सिंह तथा लाल सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)