पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिंदर गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष बने

वरिंदर गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने वरिंदर गर्ग को उनकी शानदार सेवाओं के चलते आर्य समाज धूरी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिंदर गर्ग की आर्य समाज के नए कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लेकर आर्य समाज मंदिर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आर्य समाज द्वारा संचालित तीनों शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों ने शिरकत की।

महासचिव राम पाल आर्य ने बताया कि वरिंदर गर्ग की बतौर कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति के अलावा समाज के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सहित शेष कार्यकारिणी पहले की तरह ही रहेगी। इसके अलावा समाज के सीनियर सदस्य वासुदेव आर्य को आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल धूरी का सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान आर्य समाज के पुरोहित द्वारा वैदिक रीति के अनुसार मंत्रोच्चारण के बाद नए चुने गए कार्यकारी अध्यक्ष वरिंदर गर्ग तथा अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार को समूह सदस्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर आर.पी. शर्मा अध्यक्ष आर्य स्कूल, पवन गर्ग मैनेजर आर्य महिला कॅालेज, सतीश पाल आर्य प्रबंधक यश चौधरी स्कूल, अशोक जिंदल, बचना राम गोयल, कमलजीत चांगली, बी.एल. कालिया प्रिंसीपल आर्य स्कूल, धर्मदेव प्रिंसीपल आर्य महिला कालेज, मोनिका वाट्स प्रिंसीपल यश चौधरी स्कूल, रमेश आर्य, रघुनाथ शर्मा, नविंदर पंधेर तथा नरिंदर वर्मा थे। (राजेश टोनी)

वरिंदर गर्ग को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित करते साथी।