शिक्षा विषयक सेमिनार 20 को
धूरी (संगरूर)|देशभगत कॉलेजबरड़वाल में 20 सितंबर को प्रात: 10 बजे स्टूडेट्स लीग की इकाई अध्यक्ष अमनजोत कौर ढढोगल के नेतृत्व में मातृभाषा एवं शिक्षा विषयक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। लीग के प्रेस सचिव मनजीत सिंह भसौड़ ने बताया कि सेमिनार में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रोफेसर डाॅ. जोगा सिंह विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह कहेरू, हरप्रीत लाली, रणजीत सिंह, गुरदीप कौर, हरप्रीत कौर तथा गुरबख्शीश सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)