भ्रष्ट गतिविधियों से बचे कर्मी: शर्मा
धूरी (संगरूर) | मार्केटकमेटी धूरी के नवनियुक्त चेयरमैन सुखपाल शर्मा भदलवड़ ने सोमवार को कमेटी के कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की। इस दौरान कमेटी सचिव सुरिन्द्र कुमार सहित समूह कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कर्मचारियों को किसी भी भ्रष्ट गतिविधि से बचने की हिदायत दी। उन्होंने धूरी मंडी सेंटरों की सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात भी कही। इस मौके गुरबचन सिंह, परमिंदर सिंह, सुंदर सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे। (राजेश टोनी)