पति ने पत्नी के सिर पर किया वार, मौत
भास्कर न्यूज | धूरी (संगरूर)
गांवगुरबख्शपुरा में एक पति पर प|ी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक वीरपाल कौर के भाई हरजिंदर सिंह निवासी नंगल के पुलिस को दिए बयानों के अनुसार उसकी बहन वीरपाल कौर की शादी 2003 में जसविंदर सिंह के साथ हुई थी। जसविंदर सिंह पहले भी वीरपाल कौर के साथ मारपीट करता था। पंचायत ने राजीनामा भी करवाया था। सोमवार सुबह हुए लड़ाई-झगड़े के दौरान जसविंदर सिंह ने वीरपाल कौर के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। जिससे वीरपाल कौर की मौत हो गई। जसविंदर सिंह दो दिन पहले ही शराब भुक्की के केस में जमानत पर रिहा होकर आया था। थाना शेरपुर की पुलिस ने हरजिंदर सिंह के बयानों पर जसविंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। थाना मुखी इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (राजेश टोनी)