- Hindi News
- लाल झंडा एफसीआई पल्लेदार यूनियन ने की रैली
लाल झंडा एफसीआई पल्लेदार यूनियन ने की रैली
भास्कर न्यूज | धूरी (संगरूर)
लालझंडा एफसीआई पल्लेदार यूनियन धूरी ने अपनी मांगों को लेकर गेट रैली की। इस मौके पर प्रधान दर्शन सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एफसीआई की मैनेजमेंट द्वारा धूरी डिपो में जो पल्लेदार 12 गैंगों में काम करते थे, को 10 गैंगों में तबदील करके 4 कर्मचारियों को अतिरिक्त में रखकर उनका वेतन आधा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस संबंधी डीएम संगरूर से बातचीत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई ना होने के चलते उन्हें यह गेट रैली करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पल्लेदार दिन में लगातार 9-9 घंटे काम करके स्पेशल भरते हैं तथा हमारा काम सही तरीके से चल रहा था, लेकिन बावजूद इसके डीएम संगरूर द्वारा हमारी गैंगों को तोड़ कर हमारे कई कामगारों को काम से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि हमारी 12 गैंगों को पूरा करने के लिए 32 छांटी किए गए कामगारों को काम देने सहित 4 कामगारों जिनका वेतन आधा कर दिया गया है को पहले की तरह पूरा वेतन दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा ना हुआ तो वह संघर्ष ओर तेज करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर रमेश चंद उप-प्रधान, सुरिन्द्र छिंदा सचिव, किरपाल सिंह तथा बलदेव कृष्ण मौजूद थे। (राजेश टोनी)
धूरी में गेट रैली के दौरान नारेबाजी करते यूनियन नेता और वर्कर।