पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक मंचन से दिया पाखंडी बाबाओं से बचने का संदेश

नाटक मंचन से दिया पाखंडी बाबाओं से बचने का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगत सिंह के बलिदान को समर्पित और समाज को दिशा देने के उद्देश्य से स्थानीय मंगला आश्रम में एसटीपी ने एक नाटक मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार वीनू ढिल्लो तथा सनप्रीत जवंधा ने मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस मौके पर आर्ट ऐज थियेटर कंपनी के कलाकारों ने डायरेक्टर बलविंदर बन्नू के निर्देशन में नाटक पेश किए। इस मौके पर जेल में शहीद भगत सिंह की 114 दिनों की भूख हड़ताल पर आधारित नाटक तथा पाखंडी बाबों से बचने की प्रेरणा देने वाले नाटक को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

इस मौके पर नाटक पेश करने वाले कलाकारों और मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित फिल्मी कलाकार वीनू ढिल्लों तथा सनप्रीत जवंधा को आशीष गोयल डायरेक्टर शिवम ट्रैवलिंग प्वांइट द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जतिंदर सिंह सोनी मंडेर प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन, बलदेव सिंह मान सरपंच धूरी गांव, एस.एस. चट्ठा प्रधान कुल हिंद एफसीआई मुलाजिम यूनियन तथा हरबंस सिंह ढिल्लो भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी में नाटक पेश करते कलाकार

धूरी में मुख्य मेहमानों कलाकारों को सम्मानित करते आशीष गोयल।