छात्रों ने शैक्षणिक टूर का आनंद लिया
धूरी (संगरूर)|सरकारी मिडलस्कूल, लक्ष्मी बाग धूरी के विद्यार्थियों को स्कूल की मुख्याध्यापिका बलजीत कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय शैक्षणिक टूर अमृतसर ले जाया गया। टूर इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को गुरुद्वारा मेहतिआना साहिब, हरीके पत्तन झील, गुरुद्वारा श्री तरनतारन साहिब, जलियां वाला बाग, श्री हरिमन्दिर साहिब तथा श्री दुर्गयाणा मंदिर आदि के दर्शन करवाए गए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को अमृतसर में विश्व महिला कबड्डी कप का मैच खेलने आई न्यूजीलैंड की टीम से भी मिलवाया गया है। इस मौके राज कुमार तथा महिन्द्र कुमार आदि ने भी बच्चों को अपने इतिहास संबंधी अहम जानकारी दी। (राजेश टोनी)