पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतलुज हाऊस ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी

सतलुज हाऊस ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्पाइनपब्लिक स्कूल ककड़वाल में प्रिंसिपल कुसा जिंदल के नेतृत्व में वार्षिक एथलेटिक मीट और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल संगरूर के प्रिंसिपल जीवन गर्ग वाइस प्रिंसिपल किरण गर्ग ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। पीटीआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में चारों सदनों के बच्चों के बीच विभिन्न दौड़े, रिले रेस, शाटपुट अन्य मुकाबले करवाए गए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। ओवर ऑल ट्राफी सतलुज हाऊस ने जीती। इस मौके अच्छर कुमार जिंदल डायरेक्टर, वाइस प्रिंसिपल हरमिंदर कौर, सर्बजीत सिंह, प्रेम लता मेडम तरन आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी के अल्पाईन पब्लिक स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते गणमान्य।