मुलाजिमों ने निकाला रोष मार्च
दीक्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज़ यूनियन ब्रांच जिला संगरूर के सदस्यों ने पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ शहर में रोष मार्च करने के बाद नहरी विभाग के कार्यालय के समक्ष रैली की।
मौके पर प्रवक्ताओं ने कहा कि नहरी विभाग के अधिकारी द्वारा मुलाजिम की मांगों के प्रति अड़ियल रवैया अपनाया जा रहा है। जिस कारण कर्मचारियों में रोष है।
राज्य नेता रणजीत सिंह ने कहा कि बादल सरकार के कार्यकाल में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। सरकार भी मुलाजिमों की मांगों को पूरा करने से भाग रही है। छठे पे कमीशन का गठन किया जा रहा है।
महंगाई भत्ते की किश्तें नहीं दी जा रही हैं। मनरेगा स्कीम के अधीन मुलाजिमों से काम तो करवा लिया गया, परंतु मेहनताना नहीं दिया गया है। कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा है। पिछले वेतन स्केलों की खामियां दूर नहीं की जा रही हैं। उल्टा मुलाजिमों के संघर्ष को दबाने के लिए काले कानूनों का सहारा लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है बल्कि कारपोरेट घराणों ट्रांसपोर्टरों को भारी छूट दी जा रही है। इससे मुलाजिमों में रोष है। रैली को मेला सिंह पुंनावाल, अमरजीत सिंह, बिक्कर सिंह सीबिया, भरपूर सिंह, जगदेव बाहीया, गुरतेज राम शर्मा, रमेश कुमार, बलजीत उपली, दर्शन उपली, नाजर सिंह, हंसराज, सरीफ मोहम्मद, गुरमेल सिंह, मोहन सिंह, सुरजीत पेधनी, बलदेव हथन, रकेश परोचा, इंद्र सिंह धूरी आदि ने संबोधित किया।
संगरूर में बुधवार को रैली के दौरान नारेबाजी करते मुलाजिम।
संगरूर में रोष मार्च निकालकर मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन।