बूचड़खाने का निर्माण मुकम्मल बंद करवाया
भास्कर न्यूज | धूरी (संगरूर)
गांवघन्नौरी कलां में निर्माणाधीन बूचड़खाने के विरोध के कारण प्रशासन ने फिलहाल इसके निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया है। इसके अलावा निर्माणाधीन बूचड़खाने में रहते मजदूरों को भी यहां से भेज दिया। डीएसपी धूरी कृष्ण कुमार पैंथे ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी पैंथे नेे कहा कि बूचड़खाने के मालिकों को काम बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। यहां पर काम करने वाली पक्की लेबर को भी यहां से वापस भेज दिया है। डीएसपी ने गत दिनों बस को घेरकर फायरिंग करने के आरोपियों को पकड़ने में योगदान करने वाले नौजवान हरप्रीत सिंह सोनू केसर सिंह की सराहना करते हुए कहा कि आरोपियों के हथियार से लैस होने फायरिंग करने के बावजूद इन नौजवानों ने हौंसला दिखाते हुए निहत्थे ही सिर्फ उक्त बस चालक की जान बचाई बल्कि आरोपी उसकी राइफल को काबू करके बड़ा हादसा होने से रोका था। इस दिलेरी के लिए 15 अगस्त को इन दोनों को सम्मानित करने के लिए सरकार को सिफारिश की जा रही है, वहीं पुलिस विभाग द्वारा भी इन दोनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। (राजेश टोनी)