पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 साल से भगोड़ा आरोपी भुक्की समेत गिरफ्तार

4 साल से भगोड़ा आरोपी भुक्की समेत गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | धूरी (संगरूर)

पुलिसने 4 साल से भगोड़ा चल रहा आरोपी 10 किलो भुक्की सहित काबू किया है।

पुलिस स्टेशन सदर धूरी के अधीन पड़ती पुलिस चौकी भलवान के इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान गांव भुल्लरहेड़ी से आरोपी कुलबीर सिंह निवासी समुंदगढ़ छन्नां को 10 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी भुक्की के एक मामले में जींद (हरियाणा) में 10 साल की सजा काट रहा था। 2010 में पैरोल पर आने के बाद यह भगौड़ा चल रहा था। इसके खिलाफ जींद में साल 2012 में पैरोल एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। (राजेश टोनी)

बर्बाद करता नशा