पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई का वफद राहुल से मिला

एनएसयूआई का वफद राहुल से मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |धूरी (संगरूर)

पंजाबयूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुए विद्यार्थी चुनाव में आल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय लोकसभा रिटर्निंग अफसर तथा एनएसयूआई के को-आर्डीनेटर दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा की देखरेख में संगठन को मिली शानदार जीत के बाद संगठन के एक वफद ने दिल्ली में आल इंडिया कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। दलवीर सिंह गोल्डी ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को कांग्रेसियों यूथ कांग्रेसी वर्करों को पेश आने वाली मुश्किलों से अवगत करवाया। इस वफद में हरियाणा से आल इंडिया कांग्रेस के सचिव गिरिश चंडोकर, एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी जोहन सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे। इस मौके एनएसयूआई के को-आर्डीनेटर वरिंदर ढिल्लों, पंजाब के अध्यक्ष दमन बाजवा, जसविंदर सिंह जस्सी सचिव, विक्की खन्ना, जीवनजोत सिंह, उदयभान सिंह शेरगिल, चंदन राणा तथा सनी मेहता के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, सी. उपाध्यक्ष स्निग्धा आदि भी मौजूद थी। (राजेश टोनी)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करते दलवीर सिंह गोल्डी अन्य