छात्राओं ने किया शैक्षणिक दौरा
धूरी (संगरूर)|सरकारी कन्यासीनियर सेकेंडरी स्कूल धूरी के मिन्नी यूथ क्लब की छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर चंडीगढ़ और शिमला सहित अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाया गया। मिन्नी यूथ क्लब के इंचार्ज जसविंदर कुमार और कमला शर्मा ने बताया कि इस टूर के दौरान छात्राओं को ऐतिहासिक गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, ठंडा बुर्ज, चप्पड़ चिड़ी, सुखना झील, पंजाब विधानसभा, रॉक गार्डन, पिंजौर गार्डन, मनसा देवी मंदिर, गुरुद्वारा नाडा साहब तथा शिमला के रिज मैदान सहित अन्य स्थानों पर भी घुमाया गया है। इस मौके सुखविंदर कौर, लवलीन मोदगिल तथा हरप्रीत कौर आदि भी शामिल थी। (राजेश टोनी)