- Hindi News
- छात्राओं को भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक
छात्राओं को भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक
सरकारीकन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धूरी में मालवा फ्रैंड्स वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से छात्राओं को नशा और भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करने के लिए नाटक का आयोजन किया गया। इस मौके छात्राओं को बलराज सागर के निर्देशन में नाटक \\\'सुलगती धरती के माध्यम से भ्रूण हत्या को समाज के लिए कलंक करार देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस मौके प्रिंसिपल वीणा भल्ला, संत सिंह, कमला शर्मा, जरनैल सिंह तथा समूह स्टाफ भी मौजूद था। (राजेश टोनी)
सरकारी कन्या स्कूल में नाटक पेश करते कलाकार।