- Hindi News
- लोगों ने नशा नहीं करने और नहीं बेचने की ली शपथ
लोगों ने नशा नहीं करने और नहीं बेचने की ली शपथ
लोगोंको नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत एसएचओ सतनाम सिंह ने सैंसी बिरादरी के लोगों के साथ मीटिंग करके उन्हें नशे के कारोबार से दूर रहने और खुद भी नशा करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान उन्होंने नशे का सेवन करने से शरीर पर पडऩे वाले कुप्रभावों और नशे के कारण समाज में व्यक्ति की घटती प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए इससे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके सैंसी बिरादरी से संबंधित लोगों ने कभी नशा करने और नशे के कारोबार में भी किसी भी तरह की भागेदारी नहीं करने की भी शपथ ली। इस मौके एसएचओ सतनाम सिंह को एंटी क्राइम एंटी करप्शन यूथ ब्यूरो के जिला प्रधान संजीव गर्ग, भगवान सिंह सोही तथा विनोद वर्मा की ओर से सम्मानित भी किया गया।(राजेश टोनी)
एंटी क्राईम ब्यूरो के सदस्य एस.एच.ओ. सतनाम सिंह को सम्मानित करते हुए।