घायल की मदद के लिए लगाई गुहार
धूरी (संगरूर) |मालवा फ्रेंड्सवेलफेयर सोसायटी धूरी सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार से संबंध रखने वाले नौजवान वरिंदर सिंह, (19) की मदद के लिए सरकार आम लोगों से अपील की है। वह मार्च 2014 में एक दुर्घटना में घायल हो गया था। नौजवान की एक दुर्घटना में टांग पर गंभीर चोटें लगी थी तथा उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। इस नौजवान की अब तक हुई तीन सर्जरियों पर लगभग साढ़े तीन लाख रुपए खर्च चुके हैं। उक्त परिवार पूरी तरह से कर्ज में डूब चुका है। नौजवान की चौथी सर्जरी पर लगभग डेढ़ लाख रुपए का खर्च आना है। जिसके लिए परिवार मदद की गुहार लगा रहा है। इस संबंधी उक्त संस्था ने पंजाब सरकार और आम लोगों को भी इस नौजवान की अधिक से अधिक वित्तीय सहायता करने की अपील की है। (राजेश टोनी)