- Hindi News
- जबर जुल्म विरोधी फ्रंट ने किया रोष प्रदर्शन
जबर जुल्म विरोधी फ्रंट ने किया रोष प्रदर्शन
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)
जबरजुल्म विरोधी फ्रंट पंजाब की ओर से दलितों पर होने वाले अत्याचारों ज्यादतियों को लेकर शहर भर में रोष प्रदर्शन करने के बाद स्थानीय एसडीएम कार्यालय में एक मांग पत्र भी दिया गया।
रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे फ्रंट के जिला उपाध्यक्ष तरसेम कुमार रिंकू ने गांव बालियां (कट्टू) के कुछ उच्च जाति से संबंधित लोगों राजनैतिक शह पर गरीब वर्ग के परिवारों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंधी एसडीएम कार्यालय में एक मांग पत्र भी दिया। इस मौके उनके साथ राज सिंह टोडरवाल प्रदेश प्रधान, राज सिंह, छज्जू सिंह, सुरजीत सिंह, सोनू और सिकंदर सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
धूरी: जबर जुल्म विरोधी फ्रंट के सदस्य रोष प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए।