पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी भाषा को नहीं मिल रहा मान सम्मान: मान

पंजाबी भाषा को नहीं मिल रहा मान सम्मान: मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)

साहित्यसभा धूरी की ओर से खालसा स्कूल में भाषा विभाग पंजाब के सहयोग से पंजाबी सप्ताह को समर्पित साहित्यिक समारोह करवाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सुरिन्द्र कुमार, साहित्य सभा शेरपुर के प्रधान गुरचरण सिंह दिलबर, साहित्य सभा मालेरकोटला के महासचिव नाहर सिंह मुबारकपुरी, जिला भाषा अफसर संगरूर, हाकम सिंह साहित्य सभा धूरी के प्रधान पवन हरचंदपुर ने की।

इस समारोह में केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा के प्रधान डा. तेजवंत मान तथा केन्द्रीय सभा के वार्तिक स्कूल के प्रमुख डा. धर्म चंद बातिश ने मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके डा. मान ने कहा कि पंजाबी भाषा पर किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय हमलों के कारण पंजाबी भाषा पर गंभीर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर इस मामले को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का निर्माण पंजाबी भाषा के आधार पर ही हुआ था, इसके बावजूद पंजाबी को बनता मान-सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई पब्लिक स्कूलों में तो पंजाबी बोलने तक पर पाबंदी है, जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से पंजाबी ट्रिब्यूनल कायम करने और उसे शिक्षा, अदालतों और दफ्तरों में लागू करने की भी मांग की। उन्होंने भाषा एक्ट 2008 में जरूरी संशोधन करने की भी मांग की।

डा. धर्म चंद बातिश ने भी पंजाबी भाषा की दुखदायक स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया और टेलीविजन द्वारा किए जाने वाले प्रचार के कारण पंजाब के लोग अंग्रेजी और हिंदी की तरफ आकर्षित हो चुके हैं। वे पंजाबी भाषा को रोजगार परक भाषा नहीं समझते। इसी कारण पूरा माहौल ही पंजाबी विरोधी हो गया है, जिसे रोकने की जरूरत है। इस मौके सभा ने डा. तेजवंत मान और डा. धर्म चंद बातिश को शाल और किताबों के सेट भेंट करके सम्मानित भी किया। इस मौके गुलजार सिंह शौंकी, सुखदेव शर्मा, करनैल सिंह सोही, हरदयाल सिंह, करतार सिंह ठुल्लीवाल, पुरुषोत्तम भारद्वाज, वरिंदर सिंह, डा. राजवीर धूरी, सुरिन्द्र सिंह राजपूत, बंत सिंह सारों, अमर गर्ग, अमरजीत अमन, विजय कुमार सोफत, सुखमन कौर जवधां, नवदीप कौर औलख हरचंदपुर, सत्तपाल पराशर, गुरमेल सिंह संगरूर, संदीप सिंह मालेरकोटला, रमेश जैन, नरंजण सिंह दोहला आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी में डा. तेजवंत मान